RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चार सौ बच्चियों ने एक साथ लोक नृत्य और डांडियां प्रस्तुत कर बांधा समां।

अलग-अलग ग्रुपों में बंटकर किया डांडियां, शिक्षिकाओं ने भी दिया साथ।

 

विजय की कामना के लिए मां दुर्गा की होती है अराधना।

शारदीय नवरात्र के अवसर पर संभावना आवासीय उवि परिसर में ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)15 अक्टूबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में गुरुवार को शारदीय नवरात्र के मौके पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चियों द्वारा देवी गीत, लोक नृत्य एवं डांडिया नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति दी। विद्यालय की 400 बच्चियों ने ग्रुपों में बंटकर एक साथ डांडिया की प्रस्तुति दी, जिसमें स्कूल की शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग दिया। भोजपुरी लोक नृत्य एवं डांडिया की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जय माता दी….. एवं मां आरण्य देवी…. की जयकारे से पुरा ईलाका गूंज उठा। इसके पूर्व अभिव्यक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिकेश ओझा (उप प्राचार्य), अरविंद ओझा (एकेडमिक इंचार्ज), राजेश रमन (परीक्षा प्रभारी), वरीय शिक्षिका रेणु प्रकाश वर्धन एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद मां दुर्गा का पूजन, माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हर एक बच्ची मां दुर्गा का रूप है। यह रूप उनके अपने संस्कार और संस्कृति से है, उन्होंने कहा कि जब विजय की कामना होती है। तब मां की आराधना होती है। हमारे देश में अनेकता में एकता पाई जाती है। बुराई पर अच्छाई के विजय के रूप में दशहरा पर्व मनाया जाता है। मां दुर्गा की आराधना में ही भावना की अभिव्यक्ति है। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं का मां दुर्गा की आरती “जय अंबे गौरी……” की प्रस्तुति देकर माहौल भक्ति में कर दिया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा देवी गीत “बाड़ी छोट शीतल मैया…….”, लोक नृत्य “निमिया के डार मैया”……., माता भजन “दर्शनला छिछिआई भूखे नव-नव…….” डांडिया समूह नृत्य “डांडिया रंग बा…”, डांडिया नृत्य “आए तेरे भवन…..” एवं “डांडिया “हे राम सबसे……” आदि की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्ति में कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी कला यात्रा ‘सर्जना न्यास” के द्वारा उद्घाटनकर्ता को डांडिया देकर सम्मानित किया गया। संचालन वरीय शिक्षक अरविंद कुमार ओझा, छात्रा साक्षी राज एवं सुहानी दुबे ने की। गीत संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन एवं महेंद्र शर्मा ने की। कोरियोग्राफी नृत्य शिक्षक चिंटू कुमार एवं मंच साज-सज्जा कला शिक्षक संजीव कुमार एवं विष्णु शंकर ने किया। माता का भजन “जय अम्बे गौरी…..” विद्यालय की छात्रा प्रियांशी सिंह, मीनाक्षी पांडेय, सौम्या सिंह, सलोनी कुमारी, अर्पिता केसरी, अनन्या केसरी, सिक्षम, वंदना कुमारी, अर्चना चौधरी, श्रेयांनी, कृतिका कुमारी, प्रतिज्ञा सिंह, तपस्या भारद्वाज, सारिका सिंह, श्रेया, सृष्टि, ज्ञानी, वैष्णवी सिंह एवं अर्पिता कुमारी ने प्रस्तुत किया। वहीं डांडिया नृत्य आर्या, शिवांगी, प्रिंसी, निकिता, मनीषा, विद्या, सभ्यता, सभांगी, अशी, संस्कृति, इशिका, सुप्रिया, निधि, अदिति ने प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय में बना दिया। एक अन्य डांडिया नृत्य को छात्रा आर्या, प्राची, मानवी, शिवांगी, अदिति, एंजेल, श्रुति, मनीषा ने प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Related posts

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की निगरानी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध तरीके से जारी।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई में कलैग्नार एम करुणानिधि की जन्म शताब्दी के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

दरभंगा:ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

पटना:वैश्विक निवेशकों के लिए व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है बिहार: सचिव उद्योग विभाग

rktvnews

स्मार्ट बिजली मीटर परियोजना : हंगामा क्यूं है बरपा!

rktvnews

Leave a Comment