RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गोपालगंज डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने एसएस बालिका प्लस-टू विद्यालय में लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब का किया निरीक्षण।

गोपालगंज/ बिहार 22 सितंबर।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ0 नवल किशोर चौधरी के द्वारा एसएस बालिका प्लस-टू विद्यालय में लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने छात्राओं को कई जानकारियां दी। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि रोस्टरवार छात्राओं को कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी में भेजें। विद्यालय की छात्राओं ने जिला पदाधिकारी से शिक्षक नहीं होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संबंधित विषयों के शिक्षक को उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा को यह भी निर्देश दिया गया कि डेंगू को लेकर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी अलर्ट और जागरूक करना है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू मच्छर अधिकांश दिन में ही काटते हैं, इसलिए छात्र-छात्राओं को फूल बांजू वाला शर्ट पहनकर ही विद्यालय में बुलाने की अपील की गई है। साथ ही विद्यालयों में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान छात्रों से बातचीत की।

rktvnews

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

26 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: तिवारीडीह सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने पहुंचे आर के सिंह।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों को अगर नहीं मिली रेलवे में छूट तो होगा राष्ट्र स्तर पर आंदोलन: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत दुनिया का एक अग्रणी राष्ट्र बन गया है और यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की व्यक्तिगत पहुंच और उनकी दूरदृष्टि के कारण ही संभव हुआ है

rktvnews

Leave a Comment