RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गंगहर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 400 लोगों की हुई जांच।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में 30 अगस्त को राष्ट्रीय सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गंगहर एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 400 लोगों ने भाग लिया।शिविर में चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अंशु प्रिया एवं डॉ. साक्षी ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देने के साथ नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
राष्ट्रीय सामाजिक कल्याण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह एवं अजय सिंह ने बताया कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की प्रत्येक पंचायत में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संजय सिंह, मनोज सिंह, अरविंद राय, अर्जुन सिंह, अजय सिंह, मंटू सिंह, चंद्रमा सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related posts

बक्सर जिलाधिकारी ने बस स्टैण्ड निर्माण, इटाढ़ी में लैंड फिल साईट पर कार्य प्रारंभ एवं अन्य नगर निकायों में लैंड फिल साईट के चयन एवं कार्य प्रारंभ करने की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

पटना:हिन्दी के युग-प्रवर्तक साहित्यकार थे आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए तीसरे ‘उम्मीदवार ओपन हाउस’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

झारखंड: चतरा:बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए किया मतदान।

rktvnews

नितिन गडकरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शेरेबीबी में 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 224 मीटर सेतु (2-लेन) का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

rktvnews

पटना:भव्य रूप में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

Leave a Comment