RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल कादिर के निधन से शोक की लहर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अगस्त।आरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सनदिया के चकिया गांव निवासी पूर्व वार्ड सदस्य एवं फरहान टायर के प्रोपराइटर अब्दुल कादिर साहब का निधन हो गया। वे हंसमुख, मिलनसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिचितों, ग्रामीणों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की भीड़ उनके पैतृक आवास पर जुट गई। सरफराज अहमद खान ने बताया कि अब्दुल कादिर पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।मुखिया हरेंद्र प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अब्दुल कादिर के निधन से उन्हें व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है। जसीम बारी ने कहा कि अब्दुल कादिर उनके लिए अभिभावक के समान थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अंतिम यात्रा में अल हाफिज कॉलेज, आरा के सचिव शाहिद अलीम, जावेद हसन, शादाब अख्तर, शशि भूषण, गोलू, जिला परिषद प्रतिनिधि हरिफन यादव, जहांगीर आलम, जामिल अख्तर, खुर्शीद हसन सहित अन्य सरीक हुए।

Related posts

भोजपुर : लूट कांड का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक शिव पूजन राय और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की मूर्ती का हुआ अनावरण।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से जुड़ी बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मोक्ष भूमि गया में जिलाधिकारी की अभिभूत व्यवस्था।

rktvnews

भारतीय पत्नी द्वारा पति का परिचय (मानस प्रसंग)

rktvnews

महिला कारीगरों ने केवीआईसी के अध्यक्ष के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

rktvnews

Leave a Comment