RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में मनाया गया सद्भावना दिवस, छात्र-छात्राओं ने ली एकता की शपथ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जगजीवन कॉलेज में सद्भावना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह सहित शिक्षकों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने कहा कि इंटरनेट और एआई के दौर में तकनीक ने लोगों को जोड़ने का काम किया है, लेकिन सच्ची सद्भावना ही दिलों को जोड़ सकती है। राजीव गांधी का सपना आधुनिक, शिक्षित और एकजुट भारत का था। कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला नेता बताते हुए उनके आदर्शों को अपने व्यक्तित्व में अपनाने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की सद्भावना शपथ ली तथा पौधरोपण किया गया।एनएसएस स्वयंसेवकों ने सद्भावना के नारे लगाते हुए सद्भावना मार्च भी निकाला।

Related posts

बिहार: बक्सर: डीएम ने किया एम0पी0 हाई स्कूल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में सकल एक लाख पौधे लगाकर तैलिक साहू समाज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को तीसरे माह भी पौष्टिक आहार रेडक्रॉस द्वारा वितरित।

rktvnews

स्वर्गीय राम बाबू की तृतीय पुण्यतिथि पर पटना में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर: संभावना में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का दिखाया गया लाइव प्रसारण।

rktvnews

भोजपुर : निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment