RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं में सुधार के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

देहरादून/उत्तराखंड 16 अक्टूबर।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं में सुधार के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि प्रदेश में अग्निशमन सुविधाओं के विकास के लिए एक फुलप्रुफ योजना तैयार की जाए।
उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध अग्निशमन सेवाओं का गैप एनालिसिस कर इसे पूर्ण रूप से संतृप्त करने के लिए योजना तैयार किए जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्य सचिव ने कहा कि आवासीय भवनों को फायर स्टेशन के पास ही बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि फायर एवं अन्य आवश्यक प्रशिक्षणों के लिए प्रदेश के भीतर ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सेलाकुई फायर स्टेशन को प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने एडवांस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ही नागपुर के प्रशिक्षण केन्द्र भेजे जाने की बात भी कही।
मुख्य सचिव ने बाढ़, भूस्खलन, ध्वस्त संरचनाओं के लिए रेस्क्यू कोर्सेज पर भी विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं के कार्यात्मक एकीकरण की बात भी कही।
इस अवसर पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक नीरू गर्ग एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्री मद्भागवत अनुष्ठान पुर्णाहुति एवं पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित।

rktvnews

बागपत:मिशन रोजगार के अंतर्गत बागपत में 4 सहायक शोध अधिकारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित 6 कुल सचिवों के कार्यों पर लगी रोक।

rktvnews

वृद्धा वर्णनम् !

rktvnews

पटना:राजनीतिक दल मजबूत लोकतंत्र के महत्वपूर्ण हितधारक हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 2,236 करोड़ रुपये के लागत वाली सीमा सड़क संगठन की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित की

rktvnews

Leave a Comment