नारायणपुर गांव में वायुसेना में कार्यरत सार्जेंट संजीव कुमार उर्फ़ मिथिलेश सिंह का शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन।

मृतक के पैतृक घर आए वायु सेना के जवानों ने पार्थिक शरीर पर तिरंगा व पुष्पअर्पित मालायार्पण कर सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दिया ।
सार्जेंट मेजर संजीव कुमार सिंह की पत्नी नीतू देवी (विशिष्ट शिक्षिका) व दो संतान तथा तीन भाइयों में मझले थे।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 दिसंबर।जिला के अगिआंव प्रखंड के नारायणपुर गांव के वायूसेना स्काडा वन ग्वालियर में कार्यरत सार्जेंट मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ संजीव कुमार सिंह का शव पैतृक घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया व अंतिम दर्शन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक वायु सेना में कार्यरत सार्जेंट मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ संजीव कुमार सिंह नारायणपुर थाना के स्थानीय गांव निवासी पारसनाथ सिंह के पुत्र बताए जाते हैं। पति के शव को देखते ही पत्नी नीतू देवी चिकार व कुंक्रदन भरे स्वर में कहा कि अब केकरा सहारे हमराके छोड़ गईल ए रजउ और अचेता अवस्था में होकर गिर पड़ी।पार्थिक शव के साथ पहुंचे वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि संजीव कुमार सिंह स्काडा वन ग्वालियर में सार्जेंट पद पर कार्यरत थे। जिनका तबीयत खराब हो जाने के कारण दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पार्थिक शरीर के साथ पैतृक घर पहुंचे वायुसेना के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा पार्थिक शरीर पर तिरंगा पुष्प माला व सलामी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सार्जेंट संजीव कुमार सिंह उर्फ मिथिलेश सिंह नारायणपुर गांव निवासी किसान पारसनाथ सिंह के पुत्र थे उनके बड़े भाई किसान उमेश सिंह तथा छोटे भाई फौज सेवानिवृत्ति राजकुमार सिंह है ।पत्नी नीतू देवी मध्य विद्यालय फारना में विशिष्ट शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। पुत्र मानस कुमार उम्र 7 वर्ष तथा पुत्री मानवी 5 वर्ष की है। इस दौरान पहुंचे नारायणपुर पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ दिना सिंह पंचायत मुखिया उपेंद्र सिंह यादव सूरज प्रताप सिंह कमलेश कुमार सिंह शिक्षक अजय कुमार सिंह अरुण कुमार सिंह अनिल कुमार सिंह समेत अंतिम दर्शन में पहूंच समाजसेवियों ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया।

