RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जियर स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में भव्य जलभरी यात्रा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड अंतर्गत भकुरा पंचायत के बसंतपुर गांव में शनिवार, 27 जून 2026 को जियर स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में भव्य जलभरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कलश लेकर शामिल हुए और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
पारंपरिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली इस ऐतिहासिक जलभरी यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं के जयघोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धा से सराबोर माहौल ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
आयोजकों के अनुसार, यह जलभरी यात्रा वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन को और भी भव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया।

Related posts

भोजपुर:निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन टूटा, कई गांवों का आवागमन ठप।

rktvnews

भोजपुर:रविवार को भी खुलेंगे विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण काउंटर ,कर सकतें हैं विपत्रों का भुगतान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने व्लादिमीर पुतिन को रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित पटना समाहरणालय भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर डीएम और डीडीसी ने डीएम आवास परिसर में गोपनीय प्रशाखा और नए बहुमंजिला पदाधिकारियों हेतु आवास निर्माण का किया शिलान्यास।

rktvnews

बागपत में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रशासन ने बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान।

rktvnews

Leave a Comment