RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:योग जीवन जीने की पद्धति, भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति के लिए जरूरी: उपायुक्त

International Yoga Day के अवसर पर इनडोर स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)21 जून।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्थानीय इनडोर स्टेडियम के सभागार में जिला प्रशासन के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, देवघर नगर निगम के महापौर रवि राउत और अपर समाहर्ता हीरा कुमार सहित जिला प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लेकर योग सत्र को सफल बनाया।

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की पद्धति:उपायुक्त

कार्यक्रम के दौरान सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग हर व्यक्ति की जरूरत है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है, जो हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है। इसे हमें नियमित रूप से अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस का थीम

इस वर्ष “Yoga for Healthy Ageing” की थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हमें यह संदेश देती है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि हर आयु में स्वास्थ्य, ऊर्जा और मानसिक संतुलन का आधार है। आइए, योग को अपनाएं और स्वस्थ, सक्रिय एवं आनंदमय जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही बुजुर्गों और सभी आयु वर्ग के लोगों को बढ़ती उम्र में भी योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बने रहने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने निरोग रहने और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related posts

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेल का दूसरा दिन।

rktvnews

बिहार सरस मेला : लोक कलाओं के जीवंत निर्माण का प्रदर्शन।

rktvnews

जयपुर:रक्षासूत्र में होता है बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:नन्हे हाथों ने किया पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य उम्मीदवार अनुसेवक संघ गोपगुट की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:यूडीएच मंत्री ने किया ‘‘कामयाब कोटा’’ के पोस्टर का विमोचन!कोटा के बहुआयामी विकास के लिए जिला प्रशासन का नवाचार।

rktvnews

Leave a Comment