RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:स्वस्थ जीवन का संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित हुए योगाभ्यास कार्यक्रम।

जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)21 जून।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान नियमित योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग के महत्व एवं उसके दीर्घकालिक लाभों के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने की अपील की गई।

Related posts

प्रधानमंत्री 16 मई को रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नव-नियुक्तों को 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे

rktvnews

भोजपुर:यौन इरादे से बच्चों के अंगों को छूना भी पॉक्सो के तहत यौन हमला : कुमारी अल्का

rktvnews

मुख्यमंत्री का कोचिंग संचालकों के साथ संवाद कार्यक्रम!विद्यार्थियों को तनावमुक्त तथा सुरक्षित माहौल मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:मऊगंज के गोविंदलाल को सर्वप्रथम मिली “पीएम श्री एयर एंबुलेंस” की सुविधा।

rktvnews

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री ने 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की दी सौगात,मुख्यमंत्री ने जताया आभार।

rktvnews

चिर-निंद्रा!

rktvnews

Leave a Comment