RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)21 जून ।उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 06:30 बजे से 07:30 बजे तक
ग्राउंड फ्लोर, न्यू बिल्डिंग, व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 के साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, सचिव, जिला बार एसोसिएशन,न्यायालय कर्मी तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक गजानन गुनजन एवं कार्तिक कुंदन के कुशल मार्गदर्शन में सभी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम एवं ध्यान सहित विभिन्न योगाभ्यास किए। योग शिक्षकों ने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के साथ-साथ दैनिक जीवन में इसे अपनाने पर बल दिया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि योग तनाव मुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य एवं कार्य दक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। न्यायिक कार्य की व्यस्तता के बीच भी सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा योग प्रशिक्षकों गजानन गुनजन एवं कार्तिक कुंदन को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

राष्ट्रपति ने श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: उम्मीदवार को अधिवक्ता दे रहे समर्थन, ले रहे सेल्फी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम में 44,703 सफल उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

उत्तराखंड:हाउस ऑफ हिमालयाज के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध होंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व की प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

भोजपुर: आरा शहर में लगाई जायेगी एलईडी स्क्रीन, महिलाओं के लिए बनेगा पिंक टॉयलेट।

rktvnews

Leave a Comment