RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : अपराधियों ने लिट्टी दुकानदार को मारी गोली!इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल।

आरा/भोजपुर 9 अक्टूबर। प्राप्त सूचना के अनुसार 8 अक्टूबर की रात लगभग 09.45 बजे चरपोखरी थाना अंतर्गत चरपोखरी बाजार में केवटिया सरैया के सोनू लिट्टी दुकान संचालक अनिल को बाइक सवार दो अपराधियों ने लिट्टी मांगने के दौरान कहा सुनी में गोली मार दी। गोली कमर के ऊपर लगी है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल स्थानीय थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत इलाज कराने के लिए आरा स्थित अस्पताल में भेजा। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है और अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास आरंभ कर दिया गया है । पुलिस ने बताया की जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाएगा और उसके बाद घटना के मूल कारण का पता चल पाएगा की गोली क्यों मारी गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आस-पास के थाना को सतर्क कर दिया गया है जिससे कि अभियुक्त की गिरफ्तारी हो सके।

Related posts

द्रोपदी का डर और डर की द्रोपदी।

rktvnews

माँ चंद्रघंटा:नवरात्रि के तृतीय दिवस माँ चंद्रघंटा की उपासना विधि एवं फल।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक भाई दिनेश पहुंचे समाज सेविका के साथ श्राद्ध कर्म में।

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रशिक्षण एवं सैंपलिंग कार्रवाई लगातार जारी।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment