RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना, सहयोग शिविर, राजस्व महाअभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जून।आज जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जूम मीटिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना, सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर, राजस्व संबंधी मामलों तथा स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिया कि जिन सभी पात्र लाभुकों द्वारा योजना के अंतर्गत सहमति प्रदान की गई है, उनके यहां निर्धारित समयावधि में सोलर रूफटॉप पैनल की स्थापना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) एवं कनीय अभियंता (विद्युत) को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आगामी 90 दिनों के भीतर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आज आयोजित शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का दो दिनों के भीतर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन प्राप्त होते ही उनके निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया, ताकि सभी आवेदनों का निर्धारित 30 दिनों की समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आवेदनों के निष्पादन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।
राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी को दिया। साथ ही अपर समाहर्ता (राजस्व), भोजपुर को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में सर्वे अमीन, राजस्व कर्मचारी एवं प्रखंड स्तर पर उपलब्ध अन्य मानव संसाधनों का भी प्रभावी उपयोग किया जाए।
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, आरा नगर निगम तथा सभी नगर पंचायतों एवं नगर परिषदों के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) एवं कंपोस्ट पिट निर्माण हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारियों को नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता (राजस्व) भोजपुर, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पितृपक्ष मेला 2023 में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी संग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा।

rktvnews

सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में सी एच सी बागपत का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने देश के युवाओं से भारत और इसकी संस्थाओं की छवि को धूमिल करने के लिए फैलाए जा रहे किसी भी झूठे आख्यानों को निष्प्रभावी करने का आह्वान किया।

rktvnews

पटना:शिक्षकों का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का समादर : नन्द किशोर यादव

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment