RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अगस्त क्रांति दिवस पर मंत्री दामोदर रावत ने महात्मा गांधी को किया नमन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने सदर अस्पताल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के योगदान को याद करते हुए लोगों से गांधीजी के सत्य, अहिंसा और आपसी भाईचारे के संदेश को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन शंभु प्रसाद सोनी ने किया। मौके पर संदेश विधायक राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम सिंह पटेल सहित जदयू के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद मंत्री ने परिसदन पहुंचकर एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, हम जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:योग्य लाभुकों को हर हाल में मिलेगा लाभ: डीएम

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में राज्यपाल ने जन मिलन अंतर्गत सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाई।

rktvnews

डीपीआईआईटी ने आरंभिक चरण के स्टार्टअप्स की सहायता करने और विस्तार देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर 14 आईपीईएफ भागीदारों ने हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment