RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगदीशपुर के दलीपपुर पंचायत में सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभुकों के बीच योजनाओं का किया वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जून।भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत दलीपपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का आज जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अवलोकन कर आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं शिकायत निवारण की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, आई.सी.डी.एस से संबंधित योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र तथा अन्य लाभ संबंधी दस्तावेजों का वितरण किया गया। लाभुकों ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया।
शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, कृषि, विद्युत, पेयजल एवं अन्य विभागों के काउंटर लगाए गए थे, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन प्राप्त करने एवं शिकायतों के निष्पादन की व्यवस्था की गई थी। जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन एवं पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, अंचल अधिकारी जगदीशपुर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

Related posts

सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए सेफ हार्बर का लाभ उठाने की सीमा 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये की गई।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त कीर्तिश्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर: जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

स्‍वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ कर्पूरी ठाकुर को (मरणोपरांत) भारत रत्न सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:एमडीजे विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

Leave a Comment