RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर जिले में 28 जून को पल्स पोलियो महाअभियान।

5 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी दो बूँद जिन्दगी की।
कलेक्टजर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में पल्स पोलियो डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स बैठक सम्पन्न।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 15 जून। इंदौर जिले में आगामी 28 जून को पल्स पोलियों का महाअभियान आयोजित किया जाएगा। इस दिन जिले के 5 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो निरोधक दवा ‍पिलाई जाएगी। इस अभियान की सफलता के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पल्स पोलियो की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर बताया गया कि भारत में 2011 के बाद एक भी केस पोलियो का नहीं मिला और 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में अभी भी पोलियो नए केस पाए जा रहे हैं, इसलिए भारत सुरक्षात्मक कदम के तौर पर पल्स पोलियो अभियान अभी भी निरंतर चला रहा है। मोजाम्बीक एवं मलावी में भी गत वर्षों में पोलियो के केस पाए गये है, यह अफ्रीकन देश है।
कलेक्टर शिवम् वर्मा ने कहा कि हम प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरुक करेंगे कि उनके निकट के बूथ उन्हें पता हों एवं वे पहले ही दिन अपने बच्चों को बूथ पर लाकर ‘दो बूंद जिन्दगी की’ पिलवाएं, साथ-साथ मिजल्स-रुबैला और नियमित टीककारण की सेवाएं भी समुदाय को गुणवत्ता से प्रदान करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ माधव प्रसाद हासानी ने कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून 2026 रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत इंदौर में 0-5 वर्ष तक के लगभग 5 लाख 11 हजार 449 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसमें मुख्यतः प्रथम दिन बूथ पर दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, छूटे हुए बच्चों को अगले दो दिनों में घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि इस हेतु 3600 से अधिक बूथ एवं मोबाईल टीम तथा ४००० से ज्यादा कर्मचारी चार ग्रामीण एवं आठ शहरी विकासखंडों में अपनी सेवाएँ देगें। मुख्यतः ध्यान माईग्रेट्री जनसंख्या, मलिन बस्ती, निर्माण क्षेत्रों, घुमंतु जनसंख्या पर रहेगा। इसके साथ-साथ ही ट्रांजिट स्थानों रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड पर बूथ लगाए जाएंगे।
इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय, रोटरी, लायन्स, IMA, IAP, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, नेहरु युवा केन्द्र के साथ-साथ सामाजिक संगठन एवं NGO के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शिवम् वर्मा ने सभी के सहयोग से अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Related posts

परीक्षा पर चर्चा विशेष : हमेशा जीवन बोलना चाहिए, मार्क्स नहीं।

rktvnews

शिक्षकों का सशक्तिकरण: सीएसआईआर-आईआईसीटी, केएएमपी और सीबीएसई वैज्ञानिक प्रकृति संवर्धन पर अत्याधुनिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिये सहयोगरत

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के मैसुरू जिले में सुत्तूर यात्रा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण,परिंडे बांधकर किया ‘चल प्याऊ’ का शुभारंभ।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर आयोजित“खजाने की खोज” प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment