RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 12 वाहन जब्त।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )12 जून। जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा परिवहन नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई, जिसमें निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर परिचालन कर रहे कुल 12 ओवरलोड भारी वाहनों को जब्त किया गया। इनमें बगोदर थाना क्षेत्र से 10 तथा निमियाघाट थाना क्षेत्र से 2 वाहन शामिल हैं। संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि ओवरलोड वाहनों का परिचालन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा नियमित रूप से निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों एवं मालिकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित भार सीमा एवं परिवहन नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।

Related posts

भोजपुर: न फनकार तुझ से तेरे बाद आया…

rktvnews

भोजपुर:बिहार मलेरिया नियंत्रण छिड़काव एवं बिहार चिकित्सा ज़न स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डॉ तबस्सुम बानो अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से हुई सम्मानित।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अग्निवीर योजना के लिए युवाओं को मिलेगा 360 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारनौल:सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने ली दिशा की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment