RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बक्सर:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में इंट्रा कॉलेज खेलकूद-सह-सांस्कृतिक महोत्सव “उमंग–2026” का भव्य समापन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 जनवरी।राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में आयोजित इंट्रा कॉलेज खेलकूद-सह-सांस्कृतिक महोत्सव “उमंग–2026” का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस गरिमामय अवसर की मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त बक्सर,निहारिका छबि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर सदर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम नरेश राय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हैं तथा शैक्षणिक वातावरण को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने, आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और समर्पण के साथ आगे बढ़ने वाले युवा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।
इस अवसर पर खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उप विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्हें मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिन विद्यार्थियों ने आयोजन के दौरान गेम्स कोऑर्डिनेशन एवं प्रबंधन कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई, उन्हें भी उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस पूरे आयोजन का सफल संचालन महाविद्यालय के गेम कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेश कुमार एवं मोहम्मद अहमद के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related posts

करणवीर शर्मा: ”रब से है दुआ’ में एक जेनरेशन लीप आया है, इसलिए मैंने शो नहीं छोड़ा है!

rktvnews

पूर्वी चंपारण:“जीविका” मोतिहारी के तत्वाधान में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने सोशल मीडिया व ओटीटी प्लेटफॉर्म को विनियमित करने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने और सामाजिक सहमति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

इन उपायों से कम हो सकती देश की जेलों में साल-दर-साल बढ़ती भारी भीड़- अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

बिहार:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुए श्याम रजक।

rktvnews

लखीसराय:लोकतंत्र की महत्ता के लिए पड़ेगा वोट:जीविका दीदियों की मेहनत लाएगी रंग, बढ़ेगा मतदान प्रतिशत।

rktvnews

Leave a Comment