RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मानगो में ओवरब्रिज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)18 मई।उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा मानगो में निर्माणाधीन ओवरब्रिज परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा समय-सीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं अभियंताओं से निर्माण की अब तक की प्रगति, उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, यातायात प्रबंधन की व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्य की गति को और अधिक तेज करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि मानगो ओवरब्रिज क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसके पूर्ण होने से शहर में यातायात दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात डायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण स्थल पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही कार्य संपादित करने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, डीटीओ धनंजय एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा निलंबित, गिरफ्तार !अश्लील और अनुचित व्यवहार पर आयुक्त इंदौर ने की कठोर कार्रवाई

rktvnews

प्रखंड स्तरीय बी एल ओ प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: एडीजे मेजर जनरल ए एस बजाज की अध्यक्षता में नवल यूनिट एनसीसी के प्रशिक्षण अभ्यास को दिखाई गई हरी झंडी।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना एवं कृषि यंत्रीकरण उप मिशन (SMAM) योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों का प्रदर्शनी कार्यक्रम।

rktvnews

06 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पश्चिम चंपारण:12 मार्च को बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment