RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि महोत्सव- 2025 का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )08 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मीकि महोत्सव- 2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के द्वारा शॉल और मोमेंटो भेंटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया गया।
दीप-प्रज्ज्वलन के पश्चात् बिहार गीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा की गई। ततपश्चात् महर्षि वाल्मीकि और वाल्मीकिनगर का संक्षिप्त परिचय देते लघु फिल्म का प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में विधायक विनय बिहारी एवं गायक कलाकार सुश्री अनुपमा यादव द्वारा गायन प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण, जनक राम, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोती लाल प्रसाद, सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधायक विनय बिहारी, विधायक भागीरथी देवी, विधायक उमाकांत सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत सरोज, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने असम के गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने की जन संवाद व आरटीएस सेवाओं की समीक्षा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया।

rktvnews

अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से संवाद किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:05 नवंबर 23

rktvnews

अप्रासंगिक होती प्रतियोगी परीक्षाएं और ढहती शिक्षा प्रणाली!

rktvnews

Leave a Comment