RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक के खिलाफ आइसा का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन!

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 मई।आज छात्र संगठन ‘आइसा’ (All India Students’ Association) के आह्वान पर बिहार के पटना के सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और NEET परीक्षा में हुई धांधली व पेपर लीक के खिलाफ में राज्यव्यापी विरोध प्रतिवाद आयोजित मार्च किया गया। यह मार्च आरा बस स्टैंड से निकाल कर नारेबाजी करते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर में सभा में तब्दील हो गया वही सभा का संचालन आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने करते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर नीतीश-भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे थे प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जवाब मांगा कि आखिर क्यों शांतिपूर्ण ढंग से अपना हक मांग रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक क्यों हो रहे हैं?मुख्य बिंदु:शिक्षक अभ्यर्थियों पर दमन: किया जा रहा है l

आइसा जिला अध्यक्ष विकाश कुमार ने कहा कि बिहार में स्थाई बहाली की मांग कर रहे युवाओं को रोजगार देने के बजाय पुलिस की लाठियों से पीटा जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है और छात्र समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।NEET पेपर लीक पर आक्रोश: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य को अंधकार में लटका दिया है। यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि मेधावी छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ है।शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: आइसा ने इस धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है।आइसा जिला सहसचिव सचिव चंदन दास और रौशन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार की सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक तरफ पेपर लीक माफिया सक्रिय हैं और दूसरी तरफ हक मांगने वाले अभ्यर्थियों पर बर्बरता की जा रही है। अगर पेपर लीक पर लगाम नहीं लगी और लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आइसा आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेगा।”हमारी मांगें:शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।NEET पेपर लीक की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो और दोषियों को सख्त सजा मिले।बिहार में सभी लंबित बहाली प्रक्रियाओं को समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।आज के इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख नेता और छात्र छात्राएं शामिल थे साहिल अरोरा, शिवाकांत बैठा, दीपांकर, अनूप, राजन, सुमित,विवेक, नीतू, वर्षा, अनिता, हंशिका, श्रेया,अंकित, विराट, प्रदीप , शनिदेवल पासवान, रोहन, विद्यानिवास, मृत्युंजय ,विशाल,सहित दर्जनों छात्र नौजवान शामिल थे l

Related posts

मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (सीएएफ) में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक

rktvnews

गिरीडीह:जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सामुदायिक रसोई का लगातार किया जा रहा संचालन : जिला प्रशासन

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

विद्यार्थी परिषद के कार्यकार्याओ ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment