RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोकप्रिय शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव का निधन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई।30 अप्रैल 26 को शिक्षा जगत के सम्मानित शिक्षक एवं आरा माडल स्कूल पूर्व प्रधानाचार्य कामेश्वर नाथ श्रीवास्तव का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्व श्रीवास्तव सुभाष चंद्र बोस के विचारों से अत्यंत प्रभावित थे और अपने समय के अनुशासित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों में गिने जाते थे। उनका पूरा जीवन सादगी, अनुशासन और समाजसेवा को समर्पित रहा। 39 वर्षों तक भूगोल शिक्षक एवं प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं।उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किए। गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए भी वे सदैव तत्पर रहते थे।आयोजित शोक सभा में शिक्षकों, समाजसेवियों एवं सैकड़ों लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में दिनेश कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, भगवान सिंह, शंकर सिन्हा, अमित मिश्रा, भरोसा राम एवं रामू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:जोखिमग्रस्त बच्चों के पुनर्वास में ‘वल्नरेबिलिटी मैपिंग’ बनेगी प्रभावी आधार।

rktvnews

फिर संकट में हरियाणा की ‘सुकन्या समृद्धि’।

rktvnews

पटना:महात्मा सुशील के महानिर्वाण की स्मृति में आयोजित हुआ पुण्योत्सव, साधकों ने सुनाई अनुभूतियाँ ।

rktvnews

सोनपुर मेला क्षेत्र के संगत ग्रांड भवन सभागार में इमर्जिंग सिटी सोनपुर ए ब्रांड इन मेकिंग विषय पर हुआ पैनल टॉक का आयोजन।

rktvnews

गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया मंगलवार को आएंगे नोहर! नवनिर्मित नंदीशाला का करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

राज्य के तीन जिलों में वज्रपात में हुई मौतों से मुख्यमंत्री मर्माहत! शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परजिनों को 4 लाख अनुग्रह राशि प्रदान करने हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment