RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वरिष्ठ पत्रकार नसरीन फातमा बनीं ऑल इंडिया शिया समाज की वाइस प्रेसिडेंट।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मई।ऑल इंडिया शिया समाज (दिल्ली मरकज) ने आरा की वरिष्ठ पत्रकार नसरीन फातमा को ऑल इंडिया शिया समाज वीमेंस विंग का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। नसरीन फातमा को अगले पांच साल के लिए इस पद पर रहते हुए समाज के कल्याण और विकास की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनका कार्यकाल मई 2026 से मई 2031 तक रहेगा। वहीं, नसरीन फातमा का कहना है कि शिया समाज ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करेंगी। खासकर शिया समाज और अन्य मुस्लिम समाज की महिलाओं की तरक्की के लिए अहम काम करेंगी। शिया समाज की ओर से संस्था के जनरल सेक्रेटरी मौलाना जफरुल हसन ने नसरीन फातमा को दिली मुबारकबाद पेश की है। इसके अलावा मौलाना जनाब कासिम हैदर रिजवी, मौलाना नैयर बहिश्ती, एस. वेसाल मेहदी, मौलाना अली अब्बास, एस संजर इमाम (जनरल सेक्रेटरी, ऑल इंडिया शिया समाज, बिहार), बब्लू राही (अध्यक्ष, अखिल भारतीय शिया समाज, बिहार) और बीजेपी नीति मंच (अल्पसंख्यक विंग) के वाइस प्रेसिडेंट सैयद हैदर रिजवी ने भी मुबारकबाद दी है। तमाम लोगों ने पत्रकार नसरीन फातमा के शिया समाज से जुड़ने पर खुशी जताई है। वहीं बीजेपी नेता सैयद हैदर रिजवी ने कहा कि नसरीन फातमा के ऑल इंडिया शिया समाज से जुड़ने के बाद संस्था और समाज को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि नसरीन फातमा सहारा न्यूज, ईटीवी भारत हैदराबाद और एबीपी न्यूज बिहार में अहम पदों पर पत्रकारिता का काम कर चुकी हैं। फिलहाल वह भारत प्लस 24 न्यूज चैनल की फाउंडर और एडिटर हैं। बता दें कि ऑल इंडिया शिया समाज देश और समाज के मूल्यों, समाज के वंचित, गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों के कल्याण और समाज की महिलाओं के लिए अहम काम करता है। शिक्षा को बढ़ावा देना, समाज से गरीबी को दूर करना और आपसी धार्मिक सौहार्द पर काम करना इसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related posts

भारतीय सेना ने आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास (टीटीएक्स) का आयोजन किया।

rktvnews

रांची:वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी – 2023 के सफल आयोजन को लेकर बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

मोदी जी ने कहा है भारत को सोने की चिड़िया नही, सोने का शेर बनाना है: सम्राट चौधरी

rktvnews

भारतीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क ने फिनटेक और बैंकिंग सेवाओं में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए गांधीनगर में 24वां उद्यमिता केंद्र फिनग्लोब का शुभारंभ किया।

rktvnews

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में स्विगी के साथ किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment