
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई।भोजपुर तैराकी संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में कल्याण अस्पताल, नवादा, आरा में संपन्न हुई।सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला ने बताया कि राज्य तैराकी प्रतियोगिता 10 मई को सुबह 8 बजे से मैनुअल हक स्टेडियम राजेन्द्र नगर, पटना के तरण-ताल में होगी। तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर,100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर फ्रीस्टाइल तथा 50 मीटर,100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्ट्स स्ट्रोक और 50 मीटर,100 मीटर तथा 200 मीटर बैक स्ट्रोक की है।
इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह ने अभी तक जिला में मानक ताल न होने पर क्षोभ व्यक्त किया तो संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने इसके लिए सतत प्रयासरत रहने पर प्रकाश डाला। सचिव श्री शुक्ल ने कहा कि शाहाबाद में प्राकृतिक जलाशयों की प्रचुरता है, ऐसे में तैराकी संंबंधी तकनीकी जानकारी से यह क्षेत्र तैराकी के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सकता है।
