RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु किया आश्वस्त, कई आवेदनों पर हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)05 मई।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित की समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित किए।
जनशिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों में जमीन विवाद, बीपीएल कोटा के तहत स्कूल में नामांकन, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, मइयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने, सार्वजनिक नाला निर्माण, अवैध कार्यों की शिकायत, फीस माफी, झारखंड आंदोलनकारियों के सामाजिक सुरक्षा से संबंधित ज्ञापन, फायर वर्क्स लाइसेंस, घरेलू विवाद, पारिवारिक प्रताड़ना, सोसायटी में पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था, म्यूटेशन, सेवानिवृत्ति लाभ, राशन कार्ड, पार्किंग अलॉटमेंट तथा ऋण संबंधी मामले शामिल रहे।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए कार्रवाई करें ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। इस दौरान कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने संतोष व्यक्त किया।
उपायुक्त ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है, और प्रशासन इस दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन किया जाए।

Related posts

देहरादून: मुख्य सचिव ने दिसंबर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो की तैयारियों के सम्बंध में बैठक ली।

rktvnews

भोजपुर के लाल पियूष ने रोल बॉल में गोल्ड मेडल जीत देश स्तर पर किया राज्य सहित जिले का नाम रौशन।

rktvnews

तुलसी साहित्य अकादमी मुख्यालय भोपाल द्वारा “पावस काव्य गोष्ठी”

rktvnews

पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

पूर्णिया पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बल के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च।

rktvnews

होली पर विशेष- होली की लोक परम्पराएं और पारंपरिक कहानियाँ।

rktvnews

Leave a Comment