शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 04 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर पुलिस ने दहेज अधिनियम के एक अभियुक्त और एक वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुअनि पूनम कुमारी ने बताया कि शाहपुर के मुन्ना प्रसाद तुरहा पर दहेज अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी शाहपुर के जवाहर पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

