
बिहिया /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 मई। शुक्रवार को पर्यावरण कार्यकर्ता रमेश कुमार सुदामा के जन्मोत्सव पर महथिन मंदिर के प्रांगण तथा मां विंध्यवासिनी मैरेज हॉल में मधुकामिनी और पलाश के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा ने कहा कि जन्मदिन को अवसरों पर वृक्षारोपण करना समाज में प्रेरणा स्वरूप है। अगर सभी लोग अपने अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण करें तो ग्लोबलवार्मिंग से बचा जा सकता है। आगे ओझा ने कहा कि आज भगवान बुद्धकी भी जयंती है और बुद्ध ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए काम किया था। और सुदामा का भी तिथि अनुसार बुद्ध पूर्णिमा को ही जन्म हुआ है तो सुदामा उन्हीं के मार्ग पर चलते हुए वातावरण में फैले प्रदूषण से बचने के लिए पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर आदित्य मिश्रा, लल्लू दुबे, राजू ओझा, आशी, नंदनी, अरुण चौबे, ज्योति पाण्डेय, कान्हा, विकास तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
