RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मां की हत्या में पुत्र गिरफ्तार!मामला करनामेपुर ओपी थाने क्षेत्र का।

कल महुआर भागड़ से बरामद की गई थी लाश।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)12 मई। रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है जिसमें पिता ने अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप अपने पुत्रों पर ही लगाया है। यानी पुत्रों पर ही मां की हत्या करने का आरोप पिता ने लगाया है। मामला भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर ओपी के महुआर इंग्लिश गांव का है। करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने मां के हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने 11मई 23 को दर्ज कांड संख्या 189/23 हत्याकांड के अभियुक्त छोटे लाल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रिश्ते को तार-तार करने वाली यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 11 मई 2023 को करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के महुआर इंग्लिश गांव के पश्चिम भागङ से एक अधेड़ महिला सोनी देवी का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में मृतका सोनी देवी के पति पारस यादव ने अपने पुत्रों पर ही अपनी पत्नी सोनी देवी की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस कांड का गिरफ्तार अभियुक्त छोटे लाल यादव महुआर इंग्लिश गाॅव के पारस यादव का पुत्र है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

धमतरी : गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

rktvnews

झारखंड सरकार की पहल से कुवैत में दिवंगत प्रवासी श्रमिक रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी सुनिश्चित।

rktvnews

साहित्यकार अक्षयवर दीक्षित की जयंती मनाई गई।

rktvnews

पटना:पीड़ित दलित डॉक्टर को त्वरित न्याय सुनिश्चित हो : आदित्य पासवान

rktvnews

भारत-सऊदी अरब निवेश फोरम की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में दोनों देशों में कार्यालय स्थापित करने का निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment