RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच वितरित किए गर्म कपड़े एवं आवश्यक सामग्री।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)29 नवंबर।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने आज नगर, श्री बंशीधर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों के रहन-सहन, सुविधा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के क्रम में वे राज्य स्तर पर विभिन्न जिलों के ओल्ड एज होम में आयोजित कार्यक्रम में सीधे वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हुए। वर्चुअल मीटिंग के पश्चात वृद्धजनों के बीच विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें न्यायाधीश द्वारा आवश्यक सामग्री प्रदान की गई जिसमें कम्बल, जैकेट, स्वेटर, गर्म टोपी व मोजे, साल एवं गर्म वस्त्र, वार्म एयर ब्लोअर, मॉस्किटो नेट, स्नैक्स, मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री टॉवल सहित अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल थे।
इन वस्तुओं को प्राप्त कर वृद्धजन भावुक और प्रसन्न दिखाई दिए। न्यायाधीश मनोज कुमार ने सभी को ससम्मान संबोधित करते हुए समाज के हर वर्ग को बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, मेडिकल टीम सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से वृद्धाश्रम में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
वृद्धाश्रम प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

झारखंड:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 मार्च 24

rktvnews

भोजपुर:अघोरेश्वर जन्मोत्सव पर रक्तदान’ व ‘स्वास्थ्य परीक्षण’ से समारोह’ संपन्न।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण (रीसेट) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

13 मई 23 को लगने वाले लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment