RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा:सदर अस्पताल, नवादा में निजी एंबुलेंसों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, लापरवाही पर भी सख्ती।

RKTV NEWS/नवादा (बिहार)29 अप्रैल।सदर अस्पताल, नवादा में निजी एंबुलेंसों की अवैध गतिविधियों एवं मरीजों को गुमराह करने की प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश के निदेश पर 28.04.2026 को अमित अनुराग, अनुमण्डल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं नवीन कुमार पाण्डेय, जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में एक निजी एंबुलेंस वाहन (संख्या-BR03 PA 5162) खड़ी पायी गई, जिस पर 2500 रुपये (नो पार्किंग) का जुर्माना लगाया गया तथा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर सड़क किनारे दो अन्य निजी एंबुलेंस खड़ी पाई गईं, जिनमें वाहन संख्या BR0IPS 0239 पर पॉल्यूशन फेल रहने के कारण 2000 रुपये तथा वाहन संख्या BR0IPK 5334 पर फिटनेस फेल रहने के कारण 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पूछताछ के दौरान संबंधित चालकों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि उक्त निजी एंबुलेंस द्वारा मरीजों एवं उनके अभिभावकों को गुमराह कर उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित करते हुए निजी अस्पतालों की ओर ले जाया जाता है।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल परिसर में 12 सरकारी एंबुलेंस खड़ी थीं, किन्तु किसी भी वाहन पर न तो चालक उपस्थित थे और न ही EMT (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) टीम के सदस्य मौजूद थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित सभी एंबुलेंस चालक एवं EMT कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु जिला परियोजना प्रबंधक, सदर अस्पताल, नवादा को निर्देशित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मरीजों की सुविधा एवं सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

भोजपुर:दायित्व व कर्तव्यनिष्ठा आजादी का मान बढा़ते हैं : प्राचार्या नीशू जायसवाल

rktvnews

सज्जन कुल में सज्जन और दुर्जन कुल में दुर्जन ही हो जरुरी नहीं –आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल के समर्थन मे बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने एकजुटता का प्रदर्शन किया!आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर के समर्थन मे उतरे भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी।

rktvnews

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र की ओर से सीहमा में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राजस्थान: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

rktvnews

72वां मुक्ति दिवस राज्यस्तरीय समारोह वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment