RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जल जीवन मिशन के सभी स्त्रोंतों की करें सैम्पल टेस्टिंग – प्रबन्ध निदेशक, जल जीवन मिशन

गांधी नगर/राजस्थान 29 जून। जल जीवन मिशन के प्रबन्ध निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने कहा कि जल जीवन मिशन के सभी स्त्रोतों से सैम्पल कलेक्ट कर उनकी टेस्टिंग की जाए ताकि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता पूरी हो सके।
चतुर्वेदी ने बुधवार को यहां गांधीनगर स्थित मुख्य लैब का निरीक्षण कर वहां जल गुणवत्ता परीक्षण के उपलब्ध संसाधनों एवं लैब टेस्टिगं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सैम्पल टेस्टिंग के तरीके एवं उसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल आदि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण घरों तक नल के माध्यम से पीने योग्य पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएबीएल मान्यता प्राप्त हमारी प्रयोगशालाओं एवं हमारे रसायनज्ञों की यह जिम्मेदारी है कि लोगों के घरों तक पहुंचने वाले इस पेयजल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो।
उन्होंने मुख्य रसायनज्ञ एच एस देवन्दा से प्रदूषित पानी की शिकायत प्राप्त होने के बाद फील्ड अभियंताओं से समन्वय स्थापित कर त्वरित गति से सैम्पल टेस्टिंग करने के लिए कहा ताकि पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए काम आने वाली हैवी मेटल टेस्टिंग फैसिलिटी, रासायनिक एवं जीवाणु परीक्षण, मोबाइल लैब
कार्यवाहक मुख्य रसायनज्ञ जल जीवन मिशन सीमा गुप्ता सहित अन्य रसायनज्ञों ने एमडी, जल जीवन मिशन को प्रदेश की विभिन्न लैब में मौजूद टेस्टिंग फेसिलिटी, एफटीके किट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Related posts

दुमका में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:एसआईआर को लेकर उपायुक्त ने बीएलओ के साथ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त का दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश,निर्धारित रुटलाइन से ही श्रद्धालु बाबा मंदिर की ओर करें प्रस्थान।

rktvnews

भोजपुर:आरा में यशदीति ग्लैमहब कॉस्मेटिक शॉप एंड ब्यूटी पार्लर का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

एंथोनी चेन की फिल्म ड्रिफ्ट ने 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक प्राप्त किया

rktvnews

राजस्थान:कृषि के क्षेत्र में आ रहे नवाचारों को सम्मिलित करते हुए 100 दिन की कार्ययोजना करें तैयार – शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी

rktvnews

Leave a Comment