
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।महिला एवं बाल विकास निगम, भोजपुर और Just Rights for Children के सहयोगी दिशा एक प्रयास* के प्रयास से बदला परिवार का फैसला।आज दिशा एक प्रयास* के संयुक्त प्रयास से थाना कारनामेपुर के ग्राम धर्मांगतपुर, महुआंर (शाहपुर) में एक 13 साल की नाबालिग लड़की का बाल विवाह समय रहते रोक दिया गया। लड़की (काल्पनिक नाम –सोनाली) की शादी 07 मई 2026 को होने वाली थी।सूचना मिलते हीमहिला एवं बाल विकास निगम, भोजपुर की टीम जिला परियोजना प्रबंधक कुमार रोहित के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची। उनके साथ अंजू कुमारी और कल्याणी कुमारी , रजत कुमार और बीरेंद्र सिंह की सक्रियता से बाल-विवाह रुका।परिवार के लोगों से बैठकर शांति से बात की और उन्हें समझाया कि कम उम्र में शादी करने से लड़की के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, पढ़ाई छूट जाती है और उसका मानसिक व शारीरिक विकास भी प्रभावित होता है। साथ ही यह भी बताया गया कि बाल विवाह करना कानूनन अपराध है और इसमें सजा भी हो सकती है।संस्था द्वारा पंचायत प्रतिनिधि, मंदिर के पुजारी, बैंड-बाजा, शामियाना, हलवाई और नाई से बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलवाई जाती है कि वे बाल विवाह में सहयोग नहीं करेंगे। इसी मेहनत का नतीजा है कि इस बाल विवाह की जानकारी समय पर मिली और इसे रोका जा सका।
