RK TV News
खबरें
राष्ट्रीय

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी पहुँचे स्कॉटलैण्ड स्कॉटिश पार्लियामेन्ट के सदस्यों से की मुलाकात।

जयपुर/राजस्थान 28 जून। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने स्कॉटलैण्ड पहुँच कर वहाँ की पार्लियामेन्ट के सदस्यों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा भी मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कॉटिश पार्लियामेन्ट के सदस्य संदेश गुलहने और पाम गोशल से एडिनबर्ग में मुलाकात की। डॉ.जोशी ने दोनों सदस्यों को राजस्थान की विधानसभा. विधायकों, विधानसभा में निर्मित राजनैतिक संग्रहालय और कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सी.पी.ए्) के माध्यम से राजस्थान में किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। डॉ.जोशी ने उन्हें विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियम के तेरहवें संस्करण की प्रति भी भेंट की। दोनों सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष को स्कॉटिश पार्लियामेन्ट और वहां के सदस्यों के बारे में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी और प्रमुख सचिव विधानसभा महावीर प्रसाद शर्मा 22 जून से यू.के. स्कॉटलैण्ड और आयरलैण्ड की अध्ययन यात्रा पर हैं। डॉ. जोशी 29 जून को आयरलैण्ड पहुंचेंगे । उनका 3 जुलाई को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Related posts

बागपत ने बढ़ाया हिंदी का मान, गृह मंत्रालय से मिला ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी का सम्मान।

rktvnews

हमारा तिरंगा हमारा गौरव है” – उपराष्ट्रपति

rktvnews

सरकार ‘पाई पाई से गरीब की भलाई’ के लोकाचार पर काम कर रही है: केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 9वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

rktvnews

उत्तराखंड में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए कोयला मंत्रालय को वित्तीय प्रोत्साहन योजना में उद्योग जगत की मजबूत भागीदारी प्राप्त हुई।

rktvnews

Leave a Comment