RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

मंडल डैम से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास आदि संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश।

सभी आवश्यक निर्माण कार्यों को मूर्त रूप देने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने किया निदेशित।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)17 अप्रैल।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें उक्त परियोजना से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थें। गत बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन संबंधी प्रतिवेदन से अवगत होकर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कंसलटेंसी एजेंसी मैनटेक द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परियोजना अंतर्गत आ रही समस्याओं और सुझावों को सुना। उपायुक्त ने पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, शमशान, मंदिर, तालाब, खेल के मैदान सहित अन्य सभी मूलभूत एवं विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित करते हुए समग्र विकास करने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाए। पुनर्वास स्थल पर समुचित आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु उपायुक्त ने सभी बुनियादी निर्माण कार्य के लिए तैयार किये गये रूप रेखा को भौतिक तौर पर मूर्त रूप देने का निदेश दिया। इसके लिए आगामी बैठक तक सभी निर्माण किये जाने वाले संरचनाओं का डीपीआर तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमण्डल पदाधिकारी, रंका रूद्र प्रताप, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आरआईओ, आरसीडी, भवन प्रमंडल, विद्युत विभाग, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी रंका एवं रमकंडा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related posts

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मिशन मोड़ पर !विद्याधर नगर में किया दो टंकियों का शिलान्यास।

rktvnews

बुंदेली शेफ सीज़न 3: 14 में से 8 प्रतिभागियों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में कार्यभार संभाला।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी- एमएलए लैड, सीएसआर फण्ड से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक; योजनाओं के घरालत पर प्रभावी क्रियान्वयन पर बल।

rktvnews

भोजपुर: माले ब्रांच कमिटी ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस,देश की अप्रत्यक्ष गुलामी पर जताई चिंता।

rktvnews

चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लंदन एयरपोर्ट पहुँचे।

rktvnews

Leave a Comment