RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सदर अस्पताल परिसर में मातृत्व एवं शिशु अस्पताल की हुई शुरुआत।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार सदर अस्पताल परिसर स्थित मातृत्व एवं शिशु अस्पताल (MCH) का संचालन 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है। इस नई पहल से जिले में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है अस्पताल में ओपीडी एवं एएनसी (गर्भावस्था जांच) क्लिनिक की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही 24×7 आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल के लिए भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।अस्पताल में कुल 09 बेड वाला प्रसव कक्ष बनाया गया है, जिसमें 03 बेड आपातकालीन प्रसव कक्ष तथा 06 बेड सामान्य प्रसव कक्ष के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा 03 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी शुरू किए गए हैं। अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधा भी उपलब्ध हो गई हैं।जिला प्रशासन की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है, जिससे भोजपुर जिले के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related posts

भोजपुर:ऑनलाइन व्याख्यान में बिहार में आपदा प्रबंधन हेतु आपदा मित्र समूह बनाने की जरुरत पर चर्चा : प्रो. संजय कुमार

rktvnews

पेंशन शिविर आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए चौथे दिन 12 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

जयपुर में 9 लाख से ज्यादा परिवारों ने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए महंगाई राहत कैंप में करवाया रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

भोजपुर:रामायण रूपी महामाला के प्रधान रत्न हैं श्रीहनुमान जी महाराज: आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment