RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

आधी रात को घायलों की मदद को पहुंचे पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव!अपनी देख रेख़ में कराया इलाज।

सदर अस्पताल में रात्रि पहर घायलों का सिटी स्कैन करवाते रघुपति यादव

आरा/ भोजपुर ( सुनिल सिंह) 27 जून। कल मध्य रात्रि में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के त्रिभुआनी (सोहरा) निवासी बीर बहादुर शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा और पुत्र वधू अंजली कुमारी का रात्रि पहर बाइक से घर जाने के क्रम में सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी होने की खबर पर पूर्व बड़हरा विधान सभा प्रत्यासी सह जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव ने अपने सहयोगियों संग सदर अस्पताल आरा पहुंच कर घायल दंपत्ति का इलाज अपनी देख रेख में करवाया। रघुपति यादव ने आपातकाल सेवा में तैनात चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों के बेहतर इलाज का आग्रह किया और रात्रि में ही बंद रहे सिटी स्कैन को पुनः खुलवाकर उनका सिटी स्कैन करवाया। उनके सहयोगियों ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की रात्रि में बाइक से जा रहे दंपति को रास्ते में ही किसी पिकअप द्वारा चकमा देने के पश्चात सड़क पर गिरने के कारण उनके सिर ,हाथ व पैरों में काफी चोटे आई जिसका तत्परता से श्री यादव जी के आग्रह से चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।सदर अस्पताल में घायलों के इलाज में पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव के संग सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पांडेय , चंगनी यादव,मदन यादव, घुरन जी, लव कुश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसाइटी में डीडीसी ने किया झंडातोलन।

rktvnews

इंदौर:अतिरिक्त मुख्य सचिव और कलेक्टर पहुंचे किसानों के खेतों में।

rktvnews

पिछले एक दशक में प्रत्‍यक्ष कर संग्रह तीन गुना से भी अधिक बढ़ गया है और रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्‍या बढ़कर 2.4 गुना हो गई है: केन्‍द्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान।

rktvnews

महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उन्हें सुरक्षित वातावरण देना जरूरी : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह!मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

Leave a Comment