RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: भारत की जनगणना 2027 हेतु जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)09 अप्रैल। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार बुधवार को डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना – HLO) को लेकर जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना तथा फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तर से मास्टर ट्रेनर, आकाश बाजपेई एवं जिला परियोजना पदाधिकारी, अमित कुमार द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (House Listing Operation – HLO) की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, फॉर्म भरने की विधि, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग, डेटा संग्रहण की सटीकता तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जनगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, घर-घर जाकर जानकारी लेने की प्रक्रिया, परिवारों से संवाद स्थापित करने के तरीके एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, क्योंकि इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन करती है। इसलिए मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। फील्ड ट्रेनर्स को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सही तरीके से प्रशिक्षित करें, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें नमूना प्रपत्र भरने, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा वास्तविक परिस्थितियों में आने वाली चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना 2027 को सफल बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेहतर समन्वय, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जनगणना के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त, प्रशांत लायक, जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जितेंद्र दुबे, आईटी मैनेजर, अंकुर गौरव, सभी फील्ड ट्रेनर्स समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने दिए निर्देश : क्षतिग्रस्त घरों के लाभुकों को मिलेगी राहत।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के 7वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की दी सौगात, 224 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

अवसंरचना वित्त सचिवालय, डीईए ने बंदरगाह क्षेत्र के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) और परियोजना संरचना टूलकिट पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

पटना:अभय अमन का वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

15 अगस्त के आयोजन को ले बैठक।

rktvnews

Leave a Comment