RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: कांग्रेस की मूल विचार धाराओं “न्याय,समानता और विकास” को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीधर तिवारी

जिला कांग्रेस कार्यालय में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण।

अंगवस्त्रों और फूल मालाओं से किया गया भव्य स्वागत।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)01 अप्रैल।भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी का विधिवत पदभार ग्रहण समारोह आज पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक राम ने की, जबकि समारोह का संचालन वरिष्ठ नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने नव-नियुक्त अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने उद्बोधन में डॉ. श्रीधर तिवारी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता एवं विकास को जन-जन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, समर्पण एवं संघर्ष के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक राम ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. तिवारी के नेतृत्व में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने एकजुटता एवं समर्पण के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
यह समारोह न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं विश्वास का संचार हुआ, जो आगामी दिनों में संगठन की मजबूती का आधार बनेगा।
समारोह में त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, अरुण सिंह, अशोक यादव, पनग त्रिपाठी, जितेन्द्र शर्मा, दिलीप कुमार पाण्डेय, बीरेंद्र मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, संतोष पाण्डेय, उपेंद्र सिंह मुखिया, मुकेश चंद्रवंशी, बिजली बाबा, मोहम्मद शरिक खान, रणजीत यादव, भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल सिंह, साकेत तिवारी, आनंद तिवारी, अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी, अविनाश मिश्रा, राजेश कुमार, रोहित श्रीवास्तव, नवीन दूबे, टुन्नु सिंह, विकाश सिंह, अमित तिवारी, गुड्डू सिंह, महबूब आलम, मोनू सिंह, राजीव यादव, मनोरंजन यादव, रौशन तिवारी, लाडा तिवारी, पंकज सिंह, मोहन उपाध्याय, सूरज तिवारी, सन्नी चौधरी, धनंजय सिंह, लव कुमार, लव सिंह, अविनाश सिंह, सोनू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related posts

मोदी सरकार अमरीका-इजरायल परस्ती बंद करो – इंसाफ मंच

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

08अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

श्रम विभाग के धावा दल द्वारा दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने आरा आइडल में लहराया जीत का परचम।

rktvnews

भोजपुर:नेताजी के गर्मजोशी के नारे और उनके पराक्रम से मिलती है नई ऊर्जा: तनय सुल्तानिया

rktvnews

Leave a Comment