RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा में कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण आदेश में संशोधन, त्रुटियों का किया गया सुधार।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)28 मार्च।समाहरणालय, गढ़वा की जिला स्थापना शाखा द्वारा प्रशासनिक शुद्धता एवं अभिलेखीय सटीकता बनाए रखने के उद्देश्य से हाल ही में जारी स्थानांतरण आदेशों में आवश्यक संशोधन करते हुए शुद्धिपत्र जारी किया गया है।
पूर्व में जारी कार्यालय आदेश के *क्रमांक 07 में स्थानांतरित उच्चवर्गीय लिपिक श्री शिल्पा दिव्यानी के नाम के संबोधन में टंकण त्रुटि पाई गई थी। इस त्रुटि को सुधारते हुए ‘श्री’ के स्थान पर ‘श्रीमती’ अंकित किया गया है। अब संबंधित नाम को शुद्ध रूप में शिल्पा श्रीमती दिव्यानी’ पढ़ा जाएगा।
इसके अतिरिक्त, कार्यालय आदेश के तहत जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन से संबंधित आदेश में भी कुछ नाम त्रुटिपूर्ण पाए गए। इन त्रुटियों को सुधारते हुए संबंधित कर्मियों के नाम संशोधित कर दिए गए हैं। संशोधित नामों में आदर्श यादव को संशोधित कर आदर्श कुमार यादव और अरविन्द कुमार सिंह को संशोधित कर अरविन्द सिंह कुशवाहा किया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित कर्मचारी संशोधित आदेश के अनुरूप ही अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। यह पहल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

टॉर्च की कहानी है पुरानी।

rktvnews

गिरिडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने समाहरणालय परिसर से जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में पिछले एक वर्ष में स्थापित हुए विकास के नए आयाम:बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के 13वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

कुंवर सिंह स्मारक समिति के महासचिव सरफराज अहमद खां ने बैठक हेतु जिलाधिकारी को लिखा पत्र।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ता के आवेदन पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान।

rktvnews

Leave a Comment