RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बी एस डीएवी की योगा टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण।

बी एस डीएवी की योगा टीम ने फाइनल में पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड को पछाड़ा।

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य :प्राचार्या

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी।स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल की 14वर्ष उम्र सीमा के अंतर्गत योगा बालक वर्ग टीम ने ‘डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2025-26’ के राष्ट्रीय मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। देर शाम को जीत की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी की लहर छा गई। विजेता टीम की वापसी के साथ ही प्राचार्या के नेतृत्व में विद्यालय परिवार की ओर से आरा स्टेशन परिसर में सभी खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों का जोरदार स्वागत किया गया। सभी शिक्षक अपने बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें बैंडबाजे के साथ शहर के मुख्य मार्ग से मार्च करते हुए विद्यालय परिसर तक ले आये।
विदित हो कि 6 जनवरी से 8जनवरी, 26 को हरिद्वार में आयोजित डीएवी की इस राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में डीएवी स्कूल्स, बिहार की ओर से बी एस डीएवी के बालकों की टीम ने नेतृत्व किया। टीम में सत्यम कुमार(कैप्टेन), ऋषभ राज, ऋत्वीक मिश्रा और अमन कुमार सहित कुल चार छात्र शामिल थे। टीम के मैनेजर कमलेश दुबे एवं कोच किरण कुमारी के मार्गदर्शन में इस टीम ने देशभर के कुल इक्कीस टीमों से मुकाबला किया और अंतत: फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
जीत की खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय प्राचार्या नीशू जायसवाल ने विजेता बच्चों और परिजनों को बधाई दी तथा बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रबंधन की ओर से 51 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने साथ हीं आगामी शैक्षणिक सत्र में ‘मासिक ट्यूशन फी’ माफ करने का प्रावधान है। प्राचार्या ने यह भी बताया कि अगर ये बच्चे डीएवी से जुड़े रहकर लगातार तीन वर्षों तक इस प्रतिस्पर्धा में विजेता रूप में बने रहते हैं तो डीएवी केंद्रीय प्रबंधन भविष्य में और भी सुविधाएँ दे सकता है।’डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स’ को जब से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की ओर से मान्यता मिली है तब से इसका महत्व और बढ़ गया है। इस ऐतिहासिक जीत से डीएवी स्कूल्स बिहार प्रक्षेत्र सहित भोजपुर जनपद के सम्मान में भी वृद्धि हुई है।

Related posts

नागरिकों के बीच इंटरनेट शासन के बारे में जागरुकता जगाने और विशेषज्ञता विकसित करने के लिए एनआईएक्‍सआई की इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण योजना।

rktvnews

भारतीय नौसेना और उबर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

rktvnews

देवघर:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

मड़नपुर में दूधेश्वर लाल स्मृति सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा मिलेगी।

rktvnews

भोजपुर:पंचायती राज सह प्रभारी म़ंत्री बड़हरा विधानसभा हेमतपुर और राजापुर में एनडीए कार्यकताओ के साथ करेंगे बैठक।

rktvnews

Leave a Comment