RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नृत्य शिक्षिका आदित्या बिहार दिवस समारोह में हुई सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मार्च।कथक नृत्य की प्रसिद्ध कलाकार सह टाउन प्लस टू उच्च विद्यालय आरा की नृत्य शिक्षिका को सांगीतिक सेवाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।आदित्या को पटना के गाँधी मैदान में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बिहार दिवस के मुख्य समारोह में नोडल पदाधिकारी डॉ. जैनेंद्र दोस्त, कथक नर्तक सह व्याख्याता राजीव रंजन, व्याख्याता डॉ. विशाल भूषण व व्याख्याता उदय पंडित ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह व अपर मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पूर्व इन्हे कला सेवा हेतु भारत रत्न अटल कला सम्मान से अलंकृत किया गया था।इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मान्वेंद्र कुमार राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद रफत ईमाम समेत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में आनंद किशोर, प्रबोध मिश्रा, ऋचा भारद्वाज, लाला राजीव रंजन, रियाज अहमद,सुमेश कुमार,सुभाष कुमार, बालेन्दु शेखर पाठक, मनोज कुमार महिप, मृत्युंजय कुमार,उमेश कुमार, राजीव पासवान,देवाशीष कुमार,नन्द किशोर कुमार निराला,शम्भू कुमार सिंह,अर्चना देवी, प्रियदर्शीनी कृष्णा, ऋचा कुमारी, नुरूस सबा, मधुप्रिया, प्रतिमा कुमारी, रजनी प्रधान, अनामिका कुमारी, निक्की कुमारी, स्वपना कुमारी ओझा, गुंजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, शहला याशमीन, सीमा कुमारी, सीमा चौधरी, दिव्या भारती व खुशबू स्प्रिहा ने बधाई दी है।

Related posts

भोजपुर:दिशा एक प्रयास द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: “संभावना” में कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने घोर लापरवाही संबंधी लंबित वादों के संबंध में कार्यशाला का किया आयोजन

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ब्रह्माकुमारी के सहयोग से दिल्ली-एनसीआर के लिए नशा मुक्त भारत अभियान वाहन रवाना किया।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया शुगर मिल का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment