RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले का14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ।

जिला सम्मेलन का बिहार राज्य सचिव कुणाल ने किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च।देश में बढ़ते फासीवादी हमले के खिलाफ व बुल्डोजर राज के खिलाफ प्रतिरोध तेज करने के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के 95 वें शहादत दिवस के अवसर पर आज 23-24 मार्च को भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन शहीद-ए-आजम भगत सिंह नगर,रामनरेश राम, सभागार आरा व रामकिशोर राय,गोपाल प्रसाद,अशोक सिंह,शाहिदा खातून मंच नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में शुरू हुआ।
जिला सम्मेलन शुरू होने से पहले !11:30 बजे दिन, नागरी प्रचारिणी सभागार में झंडोत्तोलन व पार्टी के तमाम महानायकों सहित सभी मृत शहीद सदस्यों, देश में जारी लोकतांत्रिक आंदोलनों में शहीद, प्राकृतिक आपदाओं में मृत तथा साम्राज्यवादी मेरिका-इजरायल गठजोड द्वारा किये गये बर्बर हमले में इरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामेनई सहित 30 से ज्यादा बच्चियों सहित हजारों आम लोगों को श्रद्धांजलि दिया गया।
जिला सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व बिहार राज्य सचिव कुणाल , जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह मुख्य अतिथि भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य,पूर्व सांसद रामेश्वर, प्रसाद, भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, पार्टी के वरिष्ठ नेत्री मीरा जी,राज्य कमेटी सदस्य व डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा,राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,राज्य कमेटी सदस्य पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,बक्सर जिला नवीन,अरवल जिला सचिव जितेंद्र यादव,सहित कई नेतागण मौजूद रहें।
सम्मेलन के उद्धघाटनकर्ता राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि आपका यह सम्मेलन ऐसी राजनीतिक परिस्थिति में होने जा रहा है जब पुरी दुनिया में थल पुथल मचा हुआ है। एक तरफ साम्राज्यवादी अमेरिका-इजरायल गठजोड द्वारा बिना किसी उकसावे के इरान पर कायरतापूर्वक हमला करके 160 से ज्यादा स्कूली बच्चियों को मार दिया।
इस युद्ध में कई यूरोपीय देश भी अमेरिका-इजरायल का साथ दे रहे हैं। यह युद्ध सिर्फ एक संप्रभू राष्ट्र पर मला भर नहीं है बल्कि अतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन तथा मानवता के खिलाफ अपराध भी है।
उन्होंने कहा कि इस युद्ध की वजह से पुरी दुनिया में तेल व गैस की किल्लत शुरू हो गई है। हमारे यहां के पूजीपति वर्ग इसे आपदा में अवसर बनाने के ध्येय से तेल व गैस का दाम लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।
मोदी सरकार ने न सिर्फ अमेरिका और इजरायल के हमलों की निदा नहीं की बल्कि इतनी भी हिम्मत नहीं जुटा पाये कि इरानी सुप्रीम लीडर तथा च्चियों की मौत पर संवेदना व्यक्त कर सके।
भाजपा-आरएसएस की सरकार बनी है धीरे-धीरे भारत अमेरिका का उपनिवेश बनते जा रहा है। सभी फैसले अमेरिका से लिए जा रहे हैं तथा वहीं से घोषणा भी हो रहा है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री उस पर चुप्पी साध लेते हैं।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा से हमारी कृषि, किसान व कपास उद्योग बर्बाद हो जायेगा तब सरकार द्वारा कहा जाने लगा कि अभी डील पर साईन नहीं हुआ है। अमेरिका के दबाव में भारत यह शर्त भी मान लिया कि भारत रूस से तेल वगैरह नहीं खरीदेगा, अमेरिकी उत्पादों पर ० प्रतिशत टैरिफ लेगा।
उन्होंने कहा कि देश में संविधान लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। महंगाई बेरोजगारी व घष्टाचार चरम पर है। एक डॉलर का मूल्य 92 रूपया पार कर गया । कृषि प्रधान देश बावजूद कृषि संकट कारण है।
देश आर्थिक रूप से गुलाम बन चुका है। लंबे समय के सामान तक सभी बाहर से आयात किया। मजदूरों को पूंजीपतियों के गुलाम बनाने वाले चार श्रम कोड लागू किया जा सका है। मनरेगा कानून जो ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के आधार पर काम की गारंटी उसे खत्म किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रोहित वेमुला तथा पायल तढ़वी की सांस्थानिक हत्या के बाद चली लंबी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूजीसी द्वारा इक्विटी रेगुलेशन जारी किया गया ताकि उच्च शिक्षण संस्थाओं में जाति, धर्म, लिंग या क्षेत्र के आधार पर किसी को प्रताड़ित नहीं किया जा सके। उस पर भी इस बान भाजपा आर एस एस के दबाव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगा दिया गया है। जिसका देश भर में हम विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ा रहें हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार को यूपी के तर्ज पर बुल्डोजर राज में बदलने पर अमादा है। सैकड़ों सालों से सरकारी व रैयती जर्मन थ पर बसे गरीबों को उजाड़ने का अभियान शुरू हो चुका है। जिन गरीबों को पीपी एक्ट के तहत सरकार में क बासगीत पर्चा देना चाहिए था खुद नीतीश कुमार ने भी सभी भूमिहीनों को 5 डिसमील जमीन देने का वादे के बाद ग़रीबों को उजाड़ जा रहा है। बिहार को फ़ासीवाद का प्रयोग बनाना चाहती थी।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी देश के सम्प्रभुता पर हमले साम्राज्यवाद और फासीवादी हमले के खिलाफ मजबूती के साथ प्रतिरोध कर रही है।
सम्मेलन को आरा सासंद सुदामा प्रसाद, आरा के पूर्व सासंद रामेश्वर प्रसाद, डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, रामेश्वर साह व्यवसायी संघ के समान्नित अध्यक्ष, प्रोफेसर तुंगनाथ चौधरी, माले कैमूर सचिव विजय यादव, नवीन कुमार जिला सचिव बक्सर सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया।

Related posts

उज्जैन से होने वाला प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- योजनाओं की जानकारी प्रभावी रुप से गांव-ढाणी तक पहुंच रही रवि, शोभा और राधिका ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

खेलो से मानसिक ,शारीरिक के साथ-साथ आपसी प्रेम और सद्भाव की भावनाओं का होता है विकास:रघुपति यादव

rktvnews

खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

बक्सर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लवली आनन्द ने भाजपा पर हमला बोला!साजिशों का जवाब देने 23 नवम्बर को लाखों में पटना पहुंचे: आनन्द मोहन

rktvnews

भोजपुर के मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में विशेष शिविर प्रारंभ।

rktvnews

Leave a Comment