RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:कलेक्टर ने अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)23 मार्च।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से भोपाल के बड़े तालाब के आसपास हो रहे अवैध निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए अग्नि सुरक्षा प्रबंधन तथा पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए “जल गंगा संवर्धन अभियान” को जिले में जनसहभागिता के माध्यम से प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाया जाए। अभियान के अंतर्गत पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने जिले की जीवनदायिनी नदियों बेतवा, कोलांस सहित अन्य प्रमुख जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अलग से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने नगर निगम एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या की सूचना मिलने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं संबंधित जनपद अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर श्री ने सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने 100 दिवस एवं 50 दिवस से लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण कर जिले की ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।
“संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत तृतीय चरण में विकासखंड स्तर तथा चतुर्थ चरण में जिला स्तरीय शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्राप्त आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदक की समस्या लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा सभी शिकायतों की ऐप पर अनिवार्य रूप से प्रविष्टि की जाए।
कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों के पंजीयन एवं सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खरीदी केंद्रों पर बारदान, तौल कांटा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं तथा गेहूं के उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था को सुचारू रखा जाए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम सुमित पांडेय, अंकुर मेश्राम, समस्त एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:गृह विभाग, अभियोजन निदेशालय में “महिला सुरक्षा” विषय पर तृतीय चरण प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:बाबा मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर VIP / VVIP / OUT OF TURN दर्शन पर पुर्णतः रोक।

rktvnews

भोजपुर: समाज सेवी सावित्री देवी की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

जयपुर:भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र में कैंसर विजेता दिवस मनाया गया।

rktvnews

छपरा:”जीवन में अगर कुछ करना है तो लक्ष्य निधारित करें और अमल करें” : जिलाधिकारी

rktvnews

जयपुर:कल्चरल डायरीज:अल्बर्ट हाल पर तीन पीढ़ियों का संगम, हर किसी को कर गया भाव-विभोर।

rktvnews

Leave a Comment