RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर बोली प्राचार्या प्रो आभा – उठो,जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक बढ़ते रहो।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।जगजीवन कॉलेज आरा में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का कार्यक्रम सभागार में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो आभा सिंह तथा संचालन प्रोग्राम ऑफिसर जुली कुमारी द्वारा किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई l मुख्य वक्ता प्राचार्या डा आभा सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी तथा उनके संघर्षों को संक्षिप्त में बताया और स्वामी जी के आदर्शों पर चलने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया l इन्होंने स्वामी जी के संदेश – “उठो , जागो , और तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफ़ल न हो जाओ ” इस उद्धरण को अपने विद्यार्थी जीवन में उतारने की सलाह दी। इस अवसर पर “युवा शक्ति : में बदलाव की ताकत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्र – छात्राओं ने अपने विचारों को रखा ।जिसमें प्रथम स्थान पर जितेश कुमार, द्वितीय स्थान पर मेघा श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान पर स्नेहा कुमारी रही। निर्णायक मंडली के रुप में मो डॉक्टर अरशद अली, चन्दन कुमार, डॉक्टर मिथिलेश शामिल थे l मौके पर अन्य सभी शिक्षक तथा छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

होली मिलन समारोह में कलाकारों ने खूब जमाया रंग।

rktvnews

दुमका: ठंड में सड़कों पर उपायुक्त ने किया भ्रमण,असहायों और जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल।

rktvnews

किसी भी परीक्षा का परीक्षाफल खुद के आंकलन का होता है माध्यम: सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

छत्तीसगढ़:भगत सिंह थे भारत में समाजवाद के कल्पनाकार : पराते

rktvnews

गढ़वा में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक: राजस्व संग्रह में प्रगति, अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह :जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment