RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आगामी लोकसभा में मतदान के प्रचार प्रसार एवं सोशल मीडिया तंत्र की मजबूती को ले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा।

देहरादून/उत्तराखंड 13 फरवरी।आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान हेतु प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया तंत्र को मजबूत किए जाने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आज सभी जनपदों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि आगामी चुनाव में सोशल मीडिया का विशेष महत्व है सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार का व्यापक साधन है जिसमें मतदाता जागरूकता एवं स्वीप गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने समस्त जनपद के एसएसपी/ एसपी को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग का कार्य पुलिस विभाग भी तत्परता से करें।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोशल मीडिया तंत्र को मजबूत किए जाने के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया कैलेंडर के अनुसार स्वीप गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में जानकारी भी दी। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह सहित समस्त जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस कप्तान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, स्वीप नोडल अधिकारी एवं मीडिया / सोशल मीडिया के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सारण:इसुआपुर थानान्तर्गत कुल-427.68 लीटर विदेशी शराब किया गया बरामद।

rktvnews

बक्सर: सड़क सुरक्षा को ले दिलाई गई शपथ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा सचिवालय का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सतना में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज और सिंथेटिक ट्रैक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ‘दूरसंचार अवसंरचना साझाकरण, स्पेक्ट्रम साझाकरण और स्पेक्ट्रम लीजिंग’ के बारे में सिफारिशें जारी की।

rktvnews

Leave a Comment