RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मन,वचन और श्रवण की पवित्रता से जीवन धन्य हो जाता है : आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च।वर्ष प्रतिपदा एवं वासंतिक नवरात्र महोत्सव के अवसर पर जगदेव नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के आज तीसरे दिन प्रवचन करते हुए श्रीमत्सनातनशक्तिपीठाध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि श्रवण, वचन और स्मरण की शुद्धि जीव को कृतार्थ कर देती है। भगवान श्रीशुकदेवजी महाराज ने परीक्षित जी के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भक्त जिन्हें भगवान कहते हैं,ज्ञानी सर्वात्मा कहते हैं,योगी ईश्वर और आर्त्त श्रीहरि कहते हैं, उन्हीं भगवान का श्रवण, कीर्तन और स्मरण मृत्यु, मूर्खता तथा त्रिविध तापों से मुक्ति दिलानेवाला साधन है। उन्होंने कहा कि संसार में रहते हुए जो लोग अपने कानों से दूसरों की निंदा-स्तुति नहीं सुनते न ही सोचते-बोलते बल्कि भगवान की चर्चा में ही श्रवणेन्द्रिय,वागेन्द्रिय और मन का विनियोग करते हैं वे अभयता अथवा आनंदपूर्वक भगवद्धाम को पधारते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान में निष्ठा बालपन में ही हो जाय तो उत्तम है। ध्रुव जी की तपस्या बचपन में ही पूरी हो गई थी और जगदंबा पार्वती ने बचपन में ही देवर्षि नारद से शिव मंत्र प्राप्त कर लिया था। उन्होंने कहा कि एक ही गुरु देवर्षि नारद जी ने पार्वती को शिव मंत्र, ध्रुव जी को वासुदेव मंत्र तथा प्रह्लाद को नृसिंह मंत्र दिया। तीनों अपने इष्ट को प्राप्त करने में सफल हुए। परिपक्व और ज्ञानी गुरु ही सभी सफलताओं का प्रदाता होता है। आचार्य ने कहा कि सृष्टि के आरंभ में ऋषि तत्पश्चात प्रजापति और देवता तथा दैत्य उत्पन्न हुए। किंतु सृष्टि में संतुलन मनुष्य के आने पर ही हुआ। स्वायंभुव मनु और शतरूपा के द्वारा सृष्टि का संवर्धन हुआ।उनकी तीन पुत्रियां और दो पुत्र हुए जिनके वंश में स्वयं भगवान ने कई-कई बार अवतार लिया। आचार्य ने कहा कि वंश परंपरा की शुद्धि तथा कुलीनता कलिकाल में विशेष रक्षणीय है। इसके लिए भगवदाश्रित जीवन, सांसारिक व्यामोह से विरक्त जीवन तथा किसी जीवन्मुक्त परमहंस वीतराग महापुरुष के सान्निध्य की आवश्यकता है।आज वर्ष प्रतिपदा का महत्व रेखांकित करते हुए आचार्य ने कहा कि श्रीब्रह्माजी ने आज ही के दिन सृष्टि की शुरुआत की थी।यह नववर्ष और नवसृजन का दिन है। अनुष्ठान,पूजन, अभिषेक व मूल पाठ पं संजय द्विवेदी (प्रयागराज) के नेतृत्व में जगदीप नारायण ओझा, अखिलेश पाण्डेय, मधेश्वर नाथ पांडेय आदि ने संपन्न किया। कार्यक्रम में संयोजक बृजबिहारी सिंह, सचिव त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि कल दिन में विशेष रुद्राभिषेक तथा कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

सीसीएफ ने 150 वी सतत कार्यशाला कर बनाया रिकॉर्ड!लगातार बिना ब्रेक के बाल संरक्षण पर आयोजित की कार्यशालाएं।

rktvnews

रायपुर : अपने विभागों को डिजीटल प्लेटफार्म पर लायें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment