RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:आस्था, परंपरा और सुव्यवस्था का संगम ,देव चैती छठ मेला की तैयारियाँ तेज।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)19 मार्च। बुधवार को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा द्वारा देव प्रखंड स्थित चैती छठ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण क्रम में देव सूर्यकुंड एवं रूद्र कुंड छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, जलस्तर की स्थिति तथा आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। मेला क्षेत्र में स्थापित सभी ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु चिन्हित आवासन स्थलों का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, प्रकाश एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। निर्माणाधीन आवासन स्थलों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान पर्याप्त संख्या में चिकित्सीय दल, एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, पार्किंग स्थलों का समुचित निर्धारण करने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वच्छता व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु संबंधित निकायों को नियमित सफाई, कचरा निष्पादन एवं पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

तीन दिवसीय ब्रह्मपुर महोत्सव काआचार्य धर्मेन्द्र के संभाषण से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:कथा से भक्ति उत्पन्न होती है और भगवान की प्राप्ति कराती है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर: आरा व्यवहार न्यायालय में काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने किया काम।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 81.61 करोड़ रूपये लागत के 20 अटल पथों की मंजूरी।

rktvnews

इमरजेंसी : घोषित और अघोषित!

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का दुलौर में हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment