RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:’मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ की तर्ज पर डीएवी स्पोर्टस की पहल।

राष्ट्रीय स्तर पर मेडल पानेवालों को मिलेगी छात्रवृति : प्राचार्या

बी एस डीएवी ने प्रक्षेत्रीय स्तर पर खेलों में जमाया सिक्का।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)27 अगस्त।कलस्टर लेवेल पर संपन्न हुए ‘डीएवी स्पोर्ट्स’ में बी एस डीएवी, आरा के बच्चों ने कई प्रतिस्पर्धाओं में अपना सिक्का जमाया।
विगत 25-26 अगस्त को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स तथा डीएवी बी एस ई बी केंद्र पर हुए योगा, बास्केटबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन, चेस तथा एथेलेटिक्स में बच्चों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। कलस्टर -1 के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 26 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
बी एस डीएवी, आरा की ओर से 14 वर्ष उम्र सीमा के अंतर्गत बालिका वर्ग बास्केटबॉल टीम ने डीएवी बक्सर की टीम को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस टीम में साक्षी (कैप्टन) , स्वेता , वर्णिका, हर्षिता, सृष्टि, शाम्भवी, रिद्धि, सिद्धि, आराध्या, कृतिका तथा अनन्या शामिल थीं।
वहीं योगा में उम्दा प्रदर्शन करते हुए बालिका व बालक वर्ग टीम ने भी अपनी-अपनी प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालिकाओं में अनन्या, अंजलि, सौम्या, आकांक्षा तथा रिशिका ने तथा बालकों में अमन, सत्यम, ऋषभ, रीत्विक तथा आर्यन ने सामूहिक प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
इसबार विद्यालय की ओर से रोहित राज तथा दीक्षा प्रताप ने स्केटिंग की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। रोहित ने 500 मीटर तथा 300 मीटर में स्वर्ण पदक तथा दीक्षा ने 500 मीटर में रजत तथा 300 मीटर में कास्य पदक प्राप्त किया। एथलेटिक्स में तनिष्क निखिल ने 100 मी की दौड़ में कास्य पदक तथा शॉटपुट थ्रो में कास्य पदक प्राप्त किया। सतरंज तथा बैडमिंटन में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किये। इस प्रकार सभी स्वर्ण पदक प्राप्त टीमों ने जोनल लेवेल के लिए अपनी जगह बना ली।
इस बार की प्रतियोगिता में विद्यालय की झोली में कुल 26 स्वर्ण, 04 रजत व 03 कास्य पदक आये।
खेलों में विद्यार्थियों के उम्दा प्रदर्शन पर प्राचार्या नीशू जायसवाल ने खुशी जाहिर की। उन्हों ने विद्यार्थियों तथा उनके प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को इसके लिए बधाइयाँ दी। प्राचार्या ने कहा कि हमारे बच्चों टीम भावना से खेलते हुए यह सफलता हासिल की है। उन्होंने आशा व्यक्त की होनेवाले आगामी प्रतियोगिताओं में भी वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्राचार्या ने बताया कि डीएवी स्पोर्ट्स को अब स्कूल गेम्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता मिल चुकी है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों के लिए खेल छात्रवृति भी दी जाएगी। डीएवी स्पोर्ट्स में हिस्सा लेनेवाले विद्यार्थियों के लिए यह बहुत अच्छी पहल है।इन सभी खिलाड़ियों को खेल शिक्षक परशुराम साहु, कमलेश दूबे, संजय श्रीवास्तव, किरण कुमारी तथा शिवा स्रोत्रीय ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षण दिया।

Related posts

भोजपुर: एनडीए द्वारा आहुत बिहार बंद को सफल बनाने के लिए बड़हरा विधायक उतरे सड़क पर।

rktvnews

भोजपुर:प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा स्वचिकित्सा और स्वरोजगार मुहैया कराना उदेश्य:डॉ पी पुष्कर

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के 69057 लाभार्थियों को दो गैससिलेंडर (रिफिल)मिलेंगे निशुल्क।

rktvnews

चतरा:उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

जिला मुख्यालय आरा की पवित्र धरती पर अभूतपूर्व रामोत्सव संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर निगम बना नरक निगम : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment