RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दे दी है।
तमिलनाडु में मंदिरों के शहर के रूप में प्रसिद्ध मदुरै स्थित मदुरै हवाई अड्डा राज्य के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। यह दक्षिणी तमिलनाडु के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है और पर्यटन एवं तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान होता है।
मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने की हवाई अड्डे की क्षमता शहर के ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप है।

Related posts

योगी आदित्यनाथ ने की ‘शतक’ की सराहना ,कहा “आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी यह फिल्म एक प्रेरणादायी पहल है”

rktvnews

गिरीडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी,गुलाम समदानी ने जमुआ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न राइस मिलों का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:“बढ़ते शहर को मिलेगी नई दिशा : मुजफ्फरपुर के सुनियोजित विकास पर बनी सहमति”

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण मे।

rktvnews

बागपत की 70 महिला बुनकरों की किस्मत बदली: अब दुनिया जानेगी उनका हुनर, DM अस्मिता लाल की अनोखी पहल से मिली पहचान।

rktvnews

नवादा डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment