RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:डीजीपी कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में e-Forensic 2.0 का किया शुभारंभ।

साइबर फॉरेंसिक जांच होगी और अधिक तेज, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)07 मार्च।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म e-Forensic 2.0 (Beta) पर कार्य प्रारंभ किया गया है। इस प्रणाली का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा किया गया।
यह प्रणाली Interoperable Criminal Justice System (ICJS) का एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसका उद्देश्य पुलिस, न्यायालय, अभियोजन तथा फॉरेंसिक संस्थाओं को एकीकृत डिजिटल मंच पर जोड़ना है, ताकि आपराधिक मामलों में साक्ष्य संकलन, परीक्षण एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया अधिक सुगम और प्रभावी हो सके।
वर्तमान में इस प्रणाली को Crime and Criminal Tracking Network & Systems (CCTNS) के साथ एकीकृत किए जाने की प्रक्रिया जारी है। आगामी माह में यह एकीकरण पूर्ण होने के पश्चात प्रदेश के पुलिस थाने सीधे CCTNS के माध्यम से e-Forensic पोर्टल पर केस से संबंधित परीक्षण एवं साक्ष्य विश्लेषण के लिए ऑनलाइन अनुरोध भेज सकेंगे।
इस प्रणाली मेंडिजिटल e-Sign, रियल-टाइम केस ट्रैकिंग, स्वचालित SMS एवं ई-मेल अलर्ट तथा आंशिक रिपोर्टिंगजैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे फॉरेंसिक परीक्षण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और दक्ष बन सकेगी तथा न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी।साथ हीकेंद्रीय डैशबोर्डके माध्यम सेराष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) एवंगृह मंत्रालय (MHA) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर फॉरेंसिक सेवाओं के प्रदर्शन की निगरानी भी की जा सकेगी।
e-Forensic 2.0 के माध्यम से केस पंजीकरण से लेकर डिजिटल रिपोर्ट प्रेषण तक की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी, जिससे आपराधिक न्याय प्रणाली में पारदर्शिता, त्वरित कार्यवाही और समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर), पुलिस महानिरीक्षक (साइबर) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीउपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल, कथकौली में सड़क सुरक्षा संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :आजादी के 78 वें वर्षगांठ के पर माले के जिला कार्यालय आरा में किया गया झंण्डोंतोलन।

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:देश के “वोट चोर” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौटंकी कर रहे हैं :आलोक रंजन, जिला प्रवक्ता ,राजद

rktvnews

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण – श्रवण बाधित पेशेवरों एवं सांकेतिक भाषा इंटरप्रेटर्स के लिये भारत का प्रथम भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

rktvnews

Leave a Comment